Fatehpur News: समाधान न होने तक कार्य बहिष्कार
फतेहपुर, जुलाई 24 -- Fatehpur News: जहानाबाद। पशुपालन विभाग के मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ के पैरावेट एवं पशु मैत्रियों ने पशु चिकित्साधिकारी डा.हिना कौसर को मांग पत्र देकर पशुओं के टीकाकरण का बहिष्कार कर दिया। मांगपत्र में बताया कि नियमित मानदेय न मिलने, एआई पशुगणना तथा एफएमडी टीकाकरण का समय से भुगतान न होने के कारण कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। बताया कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तब तक टीकाकरण नहीं होगा। इस मौके पर नीरज कुमार उत्तम,परशुराम, राजेश कुमार, सौरभ पटेल, अरबाज आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पशु चिकित्सालय में पैरावेटों ने टीकाकरण का काम ठप किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.