Fatehpur News: सभासद ने डिलीवरी मैन को गोदाम ले जाकर लाठी डंडों से पीटा
फतेहपुर, सितम्बर 21 -- Fatehpur News: बहुआ,संवाददाता। ललौली थाना के बहुआ कस्बे में ऑनलाइन पार्सल डिलीवरी करने पहुंचे कर्मचारी को नगर पंचायत के नामित सभासद ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर पीट दिया। डिलीवरी मैन को गोदाम ले गए। जहां गाली गलौज करते हुए जमकर पीटते रहे। कर्मचारी हाथ जोड़ता रहा, लेकिन उन लोगों ने उसकी एक न सुनीं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। सदर कोतवाली के शांतिनगर निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वह माईरिक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में काम करता है। कंपनी के ई-रिक्शा से लोगों के घरों और दुकानों पर ऑनलाइन पार्सल पहुंचाता है। 16 सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह बहुआ कस्बे में धन्नालाल की दुकान पर पार्सल डिलीवर कर रहा था। तभी बहुआ निवासी प्रेमप्रकाश गुप्ता उर्फ टीटू (नामित सभासद)और सुधीर शर्मा वहां पहुंच गए। प्रेमप्रकाश गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.