Fatehpur News: सफाई कर्मचारी महिला की संदिग्ध हालत में मौत
फतेहपुर, जुलाई 17 -- Fatehpur News: बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बरौहा गांव में सहकर्मी के घर में रह रही महिला सफाई कर्मचारी की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितयिों में मौत हो गई। परिजनों ने सहकर्मी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच में जुटी है। जाफरगंज थाना के गढ़ी गांव निवासी 52 वर्षीय कल्लो देवी पत्नी पप्पू बाल्मीकि सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थीं। उनकी तैनाती इन दिनों वाहिदपुर गौशाला में थी। कल्लो देवी कई महीनों से सहकर्मी चुन्नी लाल बाल्मीकि के साथ उसके गांव बरौहा में उसी के घर में रह रही थी। गुरुवार रात कल्लो देवी की अचानक तबियत बिगड़ी। उनको सीने में दर्द की शिकायत हुई तो चुन्नी लाल बहुआ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां से हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.