Fatehpur News: सपाइयों ने मनाई महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती
फतेहपुर, जुलाई 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन एवं कृतित्व पर गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महाराजा दक्ष को सृष्टि के विस्तार का दायित्व मिलने के कारण उन्हें प्रजापति कहा गया। वे अत्यंत विद्वान, शक्तिशाली और यज्ञों के महान ज्ञाता थे। उन्होंने अनेक पुत्र-पुत्रियों को जन्म देकर सृष्टि के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सपा कार्यालय पर दक्ष प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.