Fatehpur News: सदर तहसील में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
फतेहपुर, अक्टूबर 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। लंबित मांगों को लेकर सदर तहसील के लेखपालों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आंदोलन कर रहे लेखपालों ने शनिवार को हाथों में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया। आंदोलन के तहत लेखपालों ने पूर्व की भांति ऑनलाइन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार जारी रखा। साथ ही आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुपों से भी दूरी बनाए रखी। उपशाखा तहसील फतेहपुर के अध्यक्ष हरि गोविंद सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने स्पष्ट किया कि लेखपाल अपनी लंबित और न्यायोचित मांगों को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: लेख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.