फतेहपुर, अक्टूबर 22 -- Fatehpur News: जहानाबाद। कस्बे की श्री बाल राम लीला मंडल रामगंज के तत्वाधान में विजय दशमी के दूसरे दिन रंग बिरंगी आतिश बाजी के बीच असत्य पर सत्य का प्रतीक 45 फीट ऊंचा अहंकारी रावण धू-धू कर जलते ही सारा मैदान जय श्री राम के जय घोष से गूंज उठा। मोहल्ला लालूगंज में रावण वध का आयोजन किया गया। जिसको देखने के लिए मैदान में भारी जुटी मीना बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। इस मौके पर संयोजक महेश कुमार चौरसिया, अध्यक्ष छोटेलाल राजपूत, जयंती देवी वर्मा, नवीन आदि लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : मटेश्वर धाम मंदिर परिसर में हुआ रावण दहन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...