Fatehpur News: सड़क होती तो बच जाती जान? बुजुर्ग की मौत के बाद चारपाई पर शव ले जाने का वीडियो वायरल
फतेहपुर, अगस्त 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने बुधवार को यमुना कटरी में विकास के दावों की पोल खोल दी। आरोप है कि बारिश में रास्ते की बदहाली के कारण परिजन एक बुजुर्ग को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा सके, जिससे घर पर ही उनकी मौत हो गई। बाद में कीचड़ में तब्दील रास्ते पर चारपाई पर शव ले जाते ग्रामीणों का वीडियो वायरल हुआ तो कछार की बदहाली सामने आ गई। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आजादी के 80 साल बाद भी पक्की सड़क से महरूम नंदन बाबा का डेरा मजरे सरकंडी गांव में मंगलवार रात 60 वर्षीय रामदेव निषाद की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव तक पक्का रास्ता होता तो गंभीर हालत में उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.