Fatehpur News: सड़क हादसों में तीन घायल
फतेहपुर, सितम्बर 4 -- Fatehpur News: बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सिधांव के पास बांदा-टांडा हाईवे पर सामने से आई तेज रफ्तार बाइक से टक्कर में ज्ञानू और उसकी ममेरी बहन शिवरानी गंभीर घायल हो गए। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं खाटौली के पास दंगल देखकर लौट रहे बाइक सवार रामबली को केला लदे लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.