Fatehpur News: सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत
फतेहपुर, जुलाई 4 -- Fatehpur News: थरियांव, संवाददाता। काम से पैदल वापस लौट रहा एक ई-रिक्शा चालक शुक्रवार की देर शाम हादसे का शिकार हो गया। दिहुली मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। सुबह हुई घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के दिहुली गांव निवासी 33 वर्षीय सरवन कुमार उर्फ कामता पुत्र बृजलाल शहर में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ई-रिक्शा खराब होने पर उसने उसे शहर के एक गैराज में मरम्मत के लिए छोड़ दिया और देर शाम को पैदल ही अपने गांव लौट रहा था। हसवा स्थित सीएनसी प्लांट के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह राहगीरों ने सड़क किन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.