Fatehpur News: सड़क विवाद के बाद ईंट-पत्थर से हमला, तीन घायल
फतेहपुर, जुलाई 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के सथरियांव निवासी शशिकांत सोनी ने बताया कि आठ जुलाई की रात वह मनोज तिवारी को लेने त्रिलोकीपुर पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इसी दौरान नशे में धुत बाइक सवारों की उनकी बाइक से टक्कर हो गई, जिसके बाद कहासुनी शुरु हो गई। कुछ देर बाद मो. ऐशान, मो. जीसान, जाफरी तथा एक अज्ञात व्यक्ति अन्य साथियों के साथ पहुंचे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में शशिकांत, उनके भाई सुरजीत कुमार सोनी और मनोज तिवारी गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को पास के नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.