फतेहपुर, अगस्त 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के बाद ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। कई रास्ते खराब है, बारिश में खडंजा बह गया, बुजुर्ग व बच्चे रास्ते के लिए जूझ रहे हैं, लेकिन ग्राम प्रधान रुचि नहीं ले रहे है। सचिव के पास कई गांवों की जिम्मेदारों होने के साथ जिला प्रशासन की प्राथमिकता वाले कार्यो में व्यस्त है। जिससे ग्रामीण खासे आक्रोशित है। विजयीपुर ब्लाक के कूरा गांव से एकौरा जाने वाला खड़ंजा बारिश में बहने से रास्ता खराब है। जिसके कारण स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान है। हसवा ब्लाक रसूलपुर भभैचा मैं जल निकासी समस्या से लोग परेशान है। वीरा बुधनपुर,मिचकी, फरीदपुर आदि भी गांवों प्रधानों द्वारा रुचि नहीं लेने से समस्या गहरा गई है। खजुहा ब्लाक के रेवरी, गजईपुर और डांडा अमौली में प्रशास...