Fatehpur News: सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, हादसे की आशंका
फतेहपुर, जुलाई 14 -- Fatehpur News: अमौली, संवाददाता। चांदपुर थाना क्षेत्र के हरकुंडी और बिरनई गांव के बीच अमौली-जहानाबाद मार्ग पर मंगलवार को एक अधेड़ का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान अमौली निवासी 55 वर्षीय राजकुमार उर्फ भांगड़ के रूप में की। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि देर रात किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि होने की बात कह रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सड़क किनारे पानी में मिला युवक का शव परिजनों ने बताया कि राजकुमार की पत्नी का करीब 20 वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.