Fatehpur News: सख्त होगा अनुशासन, बाउंड्री, शौचालय का भी निर्माण
फतेहपुर, अक्टूबर 3 -- Fatehpur News: विजयीपुर, संवाददाता। क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर में अव्यवस्थाओं के खिलाफ बीते दिन छात्रों द्वारा किए गए प्रोटेस्ट के बाद शनिवार प्रबंध समिति की बोर्ड बैठक बुलाई गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि विद्यालय में अनुशासन सख्त करने के साथ टूटी बाउंड्री वॉल, जर्जर शौचालय और कक्षाओं की मरम्मत के साथ अन्य अव्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ दूर किया जाएगा। जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त की। स्कूल प्रबंधक निखिल अग्निहोत्री की अगुवाई और अध्यक्ष मनीषा अग्निहोत्री की अध्यक्षता में प्रबंध समिति की बैठक हुई। जिसमें छात्रों द्वारा समस्याओं को लेकर पूर्व में किए गए विरोध प्रदर्शन से उठाई गई समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अभिभावकों अध्यापकों एवं छात्रों को भी बुलाया गया था। तय किया गया कि विद्यालय के जर्जर भवन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.