Fatehpur News: संस्थापिका की स्मृति में रोपे पौधे
फतेहपुर, जुलाई 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत महिला वैश्य रत्न से सम्मानित स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में संगठन के पदाधिकारियों ने तीसरी पुण्यतिथि पर तीन पौधों का रोपण किया। जमालपुर स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में उनके पुत्रों ने दो तथा संगठन ने तीन पौधों का रोपण किया। वहीं नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्या ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाने के साथ ही पौधों को संरक्षित करने व पेड़ों के महत्व की जानकारी देकर जागरुक किया। इस मौके पर विनोद गुप्ता, शैलेंद्र शरण सिंपल, संजय गुप्ता, नीतू वर्मा, नरेंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, सानवी गुप्ता, नीतीश गुप्ता, इच्छा गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Etah News: लिमरा स्कूल में हुआ पौधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.