फतेहपुर, जुलाई 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया। जहां जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त पत्र को सभी को पढ़ कर सुनाया। मौजूद लोगों को संविधान के बारे में जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसी दिन महात्मा ज्योतिबा फुले ने संकल्पित आरक्षण को कोल्हापुर के महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने कोल्हापुर राज्य में लागू किया था। इसी दिन आरक्षण देने का शुभारंभ हुआ था। इस लिए हर वर्ष 26 जुलाई से अधिक ऐतिहासिक अवसर और क्या हो सकता है, क्योंकि विचार को सही में लागू करना ही तो सबसे बड़ा और प्रभावशाली उदाहरण होता है, जो महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने इस दिन लागू करके दिखलाया था। यह भी पढ़ें- संविधान बचेगा तभी आरक्...