Fatehpur News: संदिग्ध हालात में इंटरमीडिएट छात्र की मौत
फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर की शिवपुरम कॉलोनी स्थित एक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र बुधवार दोपहर कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मलवां के सौरा पुल के नीचे अचेत अवस्था में मिला था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर छात्र को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने शाम करीब छह बजे उसे हैलेट कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर छात्र की पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मलवां पुलिस को सूचना मिली कि सौरा के पास पुलिया के नीचे एक छात्र अचेत अवस्था में पड़ा है और उसकी साइकिल पास में मौजूद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.