फतेहपुर, जुलाई 28 -- Fatehpur News: फतेहपुर। भाजपा जिला कार्यालय में संत रविदास जयंती की तैयारियों को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बताया कि जयंती कार्यक्रम पांच चरणों में होंगे। 29 जुलाई को 23 मंडलों के शक्ति केंद्रों पर मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके बाद कलश यात्रा, संत सम्मान समारोह, निबंध प्रतियोगिता, गोष्ठी, सामाजिक समरसता कार्यक्रम और जनजागरण अभियान आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- 29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा भाजपा का समरसता संकल्प अभियान यह भी पढ़ें- गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर समरसता संकल्प अभियान 29 जुलाई से यह भी पढ़ें- संत रविदास जयंती पर भाजपा निकालेगी यात्रा, जलेंगे दीप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...