फतेहपुर, अक्टूबर 17 -- Fatehpur News: बिंदकी। ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव मेला का आज से श्रीगणेश और मां गंगा की आरती के साथ आगाज होगा। मेला की तैयारियां अंतिम पायदान पर है। मेला कमेटी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारियों सौंप दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ड्रोन कैमरा से निगरानी बनाएगी। मेला कमेटी अध्यक्ष शिवम उर्फ प्रमोद परिहार ने बताया कि संरक्षक मंडल समेत पदाधिकारी श्री गणेश की आराधना के साथ शुरुआत करेंगे। मां गंगा की आरती की जाएगी। वृंदावन से पधारे कलाकारों के द्वारा मंचन किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि मेला को भव्य बनाने के लिए विगत वर्षों के अतिरिक्त मुख्य द्वारों का निर्माण कराया गया है। ललौली रोड स्थित शिव कैलाश मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया जाएगा। मेला की शोभायात्रा का अंतिम भ्रमण इसी मंदिर पर होगा।...