Fatehpur News: श्राद्ध के नाम पर सड़क पर कचरा, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
फतेहपुर, अक्टूबर 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर। धार्मिक परंपरा के नाम पर शहर के अवंतीबाई चौराहे के पास स्थित एक स्कूल के बाहर रात के अंधेरे में श्राद्ध और तेरहवीं में इस्तेमाल होने वाली सामग्री सड़क किनारे फेंकी जा रही है। सुबह स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का सामना सड़क पर बिखरी पत्तलों, दोनों, मिट्टी के बर्तनों और अन्य कचरे से होता है। स्कूल के बाहर पसरी गंदगी से बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मोहल्ले के कुछ लोग रात में श्राद्ध और तेरहवीं में इस्तेमाल होने वाली सामग्री सड़क किनारे डालकर चले जाते हैं। सुबह तक यह सामान सड़क पर फैल जाता है। पत्तलों और दोनों के साथ मिट्टी के बर्तन भी रास्ते में बिखरे रहते हैं। ऐसे में स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.