Fatehpur News: श्रद्धालुओं ने मां को दूध और दुग्ध उत्पादों का लगाया भोग
फतेहपुर, अक्टूबर 13 -- Fatehpur News: फतेहपुर। निर्भयता, सौम्यता और विनम्रता के लिए नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को आदिशक्ति के चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना की गई। घंटे के कंपन के समान मन की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित कर भक्तों के भाग्य को समृद्ध करने वाली मां चंद्रघंटा के पूजन-अर्चन के लिए सुबह से घरों से लेकर मंदिर और दुर्गा पांडालों में भक्त जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने मातारानी से परिवार की सुख-समृद्धि के साथ सांसारिक कष्टों से मुक्ति दिलाने का आशीष मांगा। साथ ही दूध और उससे बने पदार्थों का भोग लगाकर मां को प्रसन्न करने का प्रयास किया। देवी मंदिरों में सुबह से रात तक जयकारे गूंजते रहे। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा मन के नकारात्मक विचार एवं दुखों का हरण करती हैं। मां चंद्रघंटा की कृपा से अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.