फतेहपुर, अगस्त 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन फतेहपुर शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार को चुनाव प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। अधिवेशन के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन कराया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी उमेश मिश्रा और सहायक चुनाव अधिकारी अशोक कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिव सिंह को अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ज्ञान सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं अरविंद कुमार सिंह को मंत्री, चंद्र प्रकाश सिंह को संगठन मंत्री और विवेक सिंह को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अमित कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और ज्ञानेंद्र सिंह को संप्रेक्षक चुना गया। अधिवेशन में निर्वाचित पदाध...