फतेहपुर, अक्टूबर 15 -- Fatehpur News: हथगाम। नगर के अयोध्या बाजार स्थित रामलीला मैदान में चल रहे 204वें रामलीला महोत्सव के चौथे दिन बुधवार की रात धनुष भंग लीला का आकर्षक मंचन किया गया। शिव धनुष उठाने में राजाओं की असफलता, जनक का विलाप और राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भगवान श्रीराम के धनुष भंग करते ही मैदान जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। लीला के दौरान बाणासुर और रावण के बीच संवाद को कलाकारों ने हाव-भाव और तार्किक प्रस्तुतियों से जीवंत कर दिया। स्वयंवर में आए देश-विदेश के राजा शिव धनुष को हिला तक नहीं सके। इससे निराश राजा जनक ने करुण विलाप किया। इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने शिव धनुष का भंजन किया तो पूरी मिथिलानगरी जयकारों से गूंज उठी। मंगल गीतों के बीच माता सीता ने श्रीराम को वरमाला पहनाई। इ...