Fatehpur News: शिव की महिमा और सनातन संस्कृति का हो रहा गुणगान
फतेहपुर, अक्टूबर 22 -- Fatehpur News: चौडगरा। क्षेत्र के रेवाड़ी बुजुर्ग स्थित सब्जी मंडी में नवयुवक जागरण मंच के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती महोत्सव के तहत नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रामलीला महोत्सव चल रहा है। कथा में महामंडलेश्वर, जूना अखाड़ा के स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कर रहे हैं। महामंडलेश्वर ने भगवान शिव की महिमा, उनकी दिव्य लीलाओं, शिव-पार्वती विवाह प्रसंग, भगवान शिव की आराधना के महत्व तथा सच्ची भक्ति और आध्यात्मिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिव महापुराण में वर्णित प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार, सेवा, परोपकार और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा में भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा रखने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.