फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। सेवा सेतु अभियान के तहत शुक्रवार को अमौली, तेलियानी, बहुआ और हथगाम विकास खंडों में बहुउद्देशीय सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन कराए। आवास, शौचालय और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। चारों ब्लॉकों में कुल 3660 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।अमौली विकास खंड में आयोजित शिविर में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की और शिविर का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Bareily News: सेवा सं...