Fatehpur News: शिवराजपुर में पीएचसी स्थापना को शासन की मंजूरी
फतेहपुर, अगस्त 20 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र की शिवराजपुर ग्राम पंचायत में लंबे समय से चली आ रही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की मांग अब पूरी होने की ओर बढ़ गई है। शासन ने शिवराजपुर में पीएचसी की स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिवराजपुर के तत्कालीन ग्राम प्रधान सूरज पाल यादव उर्फ सूर्य प्रकाश वर्ष 2010 से गंगा तराई क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पीएचसी स्थापना की मांग करते रहे हैं। 11 फरवरी 2014 को शासन स्तर से स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आदेश भी जारी हुआ था लेकिन योजना आगे नहीं बढ़ सकी। लंबे समय से लंबित मांग को जहानाबाद विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.