Fatehpur News: शिखर सचान ने नीट परीक्षा में पाए 610 अंक
फतेहपुर, जुलाई 20 -- Fatehpur News: जहानाबाद। कस्बे के सेंट्रल बैंक के पास रहने वाले शिखर सचान ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया नौ हजार रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चपरेहटा के निवासी विवेक सचान के पुत्र शिखर सचान इंटरमीडिएट की परीक्षा घाटमपुर के दयानंद दीनानाथ स्कूल से करने के बाद कस्बे में अपने मामा प्रारूप सचान की देखरेख में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहे थे। मेधा ने नीट की परीक्षा में 720 में 610 अंक प्राप्त किया है। उनकी सफलता से पिता विवेक सचान, माता सीमा सचान सहित मामा प्रारूप सचान, मामी आरती सचान ने हर्ष जताते हुए माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.