फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: धाता। धाता इंटर कॉलेज के दिवंगत शिक्षक कृष्ण मोहन पाण्डेय की स्मृति को यादगार बनाने के लिए उनके परिवार ने अनुकरणीय पहल करते हुए विद्यालय परिसर में छायादार पौधों का रोपण कराया और विद्यार्थियों व शिक्षकों की सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित कराया। यह कार्य टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) द्वारा दिवंगत शिक्षक के परिवार को लगभग 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के बाद किया गया। दिवंगत शिक्षक की पत्नी विमला पाण्डेय, पुत्र आनंद मोहन पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय तथा पुत्री श्रद्धा पाण्डेय ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही विद्यालय में वाटर कूलर लगवाकर गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई। जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार साहू ने...