फतेहपुर, अक्टूबर 2 -- Fatehpur News: बिंदकी। राष्ट्रीय एकता को समर्पित शाम ए सरदार कवि सम्मेलन मुशायरा में देश-प्रदेश के कवियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। राष्ट्रहित, राजनीति से लेकर हास्य कविताओं से कवियों ने खुब तालियां बटोरी। साथ ही झंकझोर देने वाली कविताओं से भावुक भी किया। जिससे दर्शकों ने प्रस्तुतियों की जमकर सराहना करते हुए सम्मानित भी किया गया। बिंदकी कस्बा से जुड़े खिदिरपुर गांव में गुरुवार की रात राष्ट्रीय एकता को समर्पित शाम ए सरदार कवि सम्मेलन मुशायरा का आयोजन किया गया। कवि एवं शायर शिवशरण बंधु ने रचना पढ़ते हुए कहा हम किसी को सताने नहीं आए हैं दिल किसी का दुखाने नहीं आए हैं और न आंसू बहाने आए हैं। कानपुर नगर के लाल सिंह प्रहरी ने पढ़ा रखे हथियार हैं हमने अपने संभाल कर बैठना यारों, निशाना लगाना नहीं भूला हूं। कवि एवं साहित्यकार डॉ...