Fatehpur News: शादी की तैयारी में जुटी सौतेली मां की करंट से मौत
फतेहपुर, अक्टूबर 23 -- Fatehpur News: बिंदकी। सौतेली बेटी के शादी की तैयारियों में लगी एक महिला शुक्रवार को करंट की चपेट में आ गई। महिला को परिजन अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषिक किया। मौत की खबर सुनते ही घर में मातम पसर गया। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा हनुमान गढ़ी निवासी उपेंद्र पाल की पहली पत्नी से जन्मी दिव्यांशी की शादी 20 नवंबर को तय है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। सौतेली मां अनीता पाल शुक्रवार की सुबह घर के बाहर टीनशेड के पास लीपने का काम कर रही थी। इसी दौरान टीनशेड में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई और अचेत होकर गिर पड़ी। घर में मौजूद परिजनों ने आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और महिला को चौडगरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही सौतेली बेटी दिव्यांशी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.