Fatehpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को राधानगर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। जिसके बाद उसे जेल भेजा गया। आरोप है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर निवासी गौरव सिंह ने राधानगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती को शादी का झांसा दिया। आरोपी ने युवती के साथ तीन महीने में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो भी ले ली। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने 25 जुलाई को युवती को रेलवे लाइन के पास बुलाकर गाली-गलौज कर मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने आरोपी गौरव सिंह को गिरफ्तार किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.