Fatehpur News: शहर के कबाड़ी मार्केट में नाले में मिला युवक का शव
फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के कबाड़ी मार्केट पीरनपुर इलाके में शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई। एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा तो आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि युवक के संबंध में कोई सुराग मिल सके। कोतवाल हेमंत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.