फतेहपुर, जुलाई 29 -- Fatehpur News: बिंदकी। खजुहा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अरईपुर घेरवा में शराब और बियर लूट मामला का खुलासा के बाद खाली पड़ी खजुहा चौकी को इंचार्ज मिल पाया। लाखों के लूट प्रकरण में हल्की धाराओं में केस दर्ज करने पर आईजी ने कोतवाल समेत इंचार्ज को निलंबित किया था। करीब 18 दिनों के बाद चौकी की कमान इंचार्ज को सौंप दी गई है लेकिन अभी तक कुर्सी नही संभाली है। कोतवाली क्षेत्र के अरईपुर घेरवा में आठ जुलाई की रात लूटेरों ने साजिश के तहत कंपोजिट ठेका को निशाना बनाते हुए लाखों की शराब और बियर लूट ले गए थे। चौकीदार को बंधक बनाकर धमकाते हुए नकबजनी कर घटना को अंजाम दिया था। पीआरवी की सूचना पर खजुहा चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ पहुंच जांच की थी। मामले को संदिग्ध देखते हुए हल्की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने पर आईजी ने मामले को संज्ञान म...