फतेहपुर, जुलाई 22 -- Fatehpur News: थरियांव। थाना क्षेत्र के सुखपुर मजरे बेंती सादात गांव निवासी शिव मंगल ने बताया कि भाई शिव भोले आए दिन लोगों से कर्ज लेकर शराब पीता है और घर लौटकर गाली-गलौज करता है। कर्ज चुकाने के लिए वह परिवार से रुपये मांगता है और इंकार करने पर वह उसके तथा उसकी बहन के साथ मारपीट करता है। रोज-रोज की प्रताड़ना से परिवार परेशान है। विरोध करने पर शिव भोले ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...