Fatehpur News: शटर काट दुकान से नगदी सहित छह लाख की चोरी
फतेहपुर, अगस्त 12 -- Fatehpur News: चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दुधिकागर गांव के पास गुनीर बक्सर तिराहे पर मंगलवार रात चोरों ने दुकान के दो शटर काटकर करीब पांच लाख रुपये कीमत का सामान और 81 हजार रुपये नकदी पार कर दी। सुबह दुकान पहुंचने पर दुकान मालिक को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है। दुधिकागर गांव निवासी गुरुप्रसाद रैदास अपने मकान में छोटू डीजे एंड मोटर वैंडिंग एवं रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। गुरुप्रसाद ने बताया कि मंगलवार रात चोरों ने दुकान के दो शटर काट दिए। इसके बाद चोरों ने दो लोहे के दरवाजों के कुंडे और ताले काटकर सामान समेट लिया। एक एल्युमिनियम का दरवाजा भी तोड़ दिया गया। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ कर घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.