Fatehpur News: व्यापार मंडल ने लगाया मनमाने और दोहरे टैक्स का आरोप
फतेहपुर, जुलाई 6 -- Fatehpur News: खागा, संवाददाता व्यापार मंडल ने जिला पंचायत की ओर से व्यापारियों पर मनमाने टैक्स और शराब की देशी व विदेशी मदिरा की दुकानों से दोहरा टैक्स वसूले जाने का आरोप लगाया है। सोमवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्य अधिकारी नीरज कुमार से मुलाकात की और दोनों मामलों में कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा व्यापारियों से मनमाने तरीके से टैक्स वसूला जा रहा है। जिससे व्यापारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब की देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों से भी दोहरा टैक्स लिया जा रहा है जो उचित नहीं है। व्यापार मंडल इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगा और इसके खिलाफ व्यापक विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही डीएम के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.