फतेहपुर, अगस्त 20 -- Fatehpur News: बहुआ। क्षेत्र के राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र में खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए जागरूक करने के साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और संतुलित उर्वरक प्रयोग से कम लागत में बेहतर उत्पादन करने के टिप्स दिए।

कृषि विशेषज्ञों की जानकारी कृषि विशेषज्ञ डा.जितेन्द्र सिंह ने उन्नत बीजों के चयन, बीज शोधन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक प्रयोग तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी साथ ही खरीफ फसलों में रोग और कीट प्रबंधन के बावत भी जागरुक किया। निहाल कुरैशी ने वैज्ञानिक पद्धति अपनाने के साथ ही मक्का सहित खरीफ फसलों की उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी देते हुए कहा कि तकनीक के सही इस्तेमाल से खेती की लागत घटाने के साथ उत्पादन ...