Fatehpur News: वेंडिंग जोन निर्माण का व्यापारियों ने किया विरोध
फतेहपुर, जुलाई 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर। नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे वेंडिंग जोन का एक बार फिर विरोध शुरू हो गया है। इस बार व्यापारियों ने जाम की आशंका जताते हुए निर्माण कार्य पर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वेंडिंग जोन बनने के बाद वाहनों का आवागमन प्रभावित होगा, जिससे जाम की समस्या बढ़ सकती है। व्यापारियों ने मांग की कि आम लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य कराया जाए। शहर को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका ने पहले शादीपुर से नासिरपुर तक वेंडिंग जोन बनाने की योजना शुरू की थी। हालांकि, जाम और गंदगी की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध के चलते यह कार्य अधूरा रह गया। इसके बाद अब हरिहरगंज ओवरब्रिज के नीचे वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के तहत ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.