फतेहपुर, जुलाई 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हरिहरगंज को जाम से निजात दिलाए जाने के लिए नगर पालिका द्वारा ओवरब्रिज के नीचे वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन एक बार फिर से शादीपुर में बन रहे वेंडिंग जोन की भांति स्थानीय व्यापारियों ने इसका विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया। विरोध दर्ज कराते हुए व्यापारियों ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर समस्याएं गिनाते हुए इसे सड़क के बराबर ही बनाए जाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना था कि हरिहरगंज से होते हुए रेलवे स्टेशन, कलेक्टरगंज, वर्मा तिराहा आदि का आवागमन करने के लिए बड़ी संख्या में वाहन सवारों का आवागमन होता है। वहीं यहां पर लगने वाली बाजार में भी बड़ी संख्या में खरीददारों का आवागनम होता रहता है। यदि यहां पर सड़क से ऊंचा वेडिंग जोन बनाया जाता है तो वाहन सवारों को वाहन खड़ा करने में परेशानियां ह...