Fatehpur News: वेंडिंग जोन की कवायद अधूरी, जाम से नहीं निजात
फतेहपुर, अगस्त 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हरिहरगंज में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा वेंडिंग जोन बनवाने की कवायद शुरू की गई थी। लेकिन इस कवायद के अधर में होने के कारण राहगीरों को लगने वाले जाम के झाम से निजात नहीं मिल पा रही है। यहां पर वेंडिंग जोन के साथ ही दुकानदारों की राहत के लिए शौंचालय भी बनवाया जा रहा था, लेकिन विरोध के स्वर मुखर होने से आगे की कार्रवाई ठप पड़ी हुई है। शहर के व्यस्तम बाजार में फुटपाथ पर सजने वाली दुकानों संग बढ़ते अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क किनारे अस्थायी दुकानों के जमावड़े से आए दिन जाम लग रहा है। हालत यह है कि प्रमुख बाजार होने के बावजूद यहां होने वाली परेशानियों के साथ ही मूलभूत सुविधाएं न होने से दुकानदारों को परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.