फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुराइन मोहल्ला निवासी रुखसार पुत्री सफी अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बांदा के अलीगंज निवासी पति फैजान, सास अनीसा, ससुर निसार, शाहीन, शहाना, पिंकी, नसीम, इम्तियाज और नंदोई बबलू शादी के बाद से व्यापार के लिए दस लाख रुपए मांग रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर जेवर छीनने और गर्भवती होने पर जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...