Fatehpur News: विवाद में पत्नी ने पति पर फेंका गर्म दूध
फतेहपुर, नवम्बर 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान गर्म दूध फेंक दिया गया। नवल सिंह ने अपनी पत्नी सविता देवी पर गर्म दूध डालकर जलाने और घर से नकदी व जेवर लेकर मायके चले जाने का आरोप लगाया है। सात नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी पत्नी चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थीं। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में पत्नी ने उनके ऊपर गर्म दूध डाल दिया, जिससे वह झुलस गए। नवल सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान उनकी पत्नी सरकारी अस्पताल से चली गईं और बाद में घर से 40 हजार रुपये नकद व जेवरात लेकर मायके चली गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.