Fatehpur News: विधायक व रिटायर्ड एडीएम ने कराया अन्नप्राशन
फतेहपुर, अक्टूबर 5 -- Fatehpur News: बिंदकी। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और शिशुओं का अन्नप्राशन कराते हुए पोषण सुधारने के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं और माताओं को पौष्टिक आहारों की जानकारी दी गई। इसके बाद सेवानिवृत्त हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की विदाई हुई। जहां पर मौजूद विधायक ने कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। बिंदकी के फरीदपुर मोड़ स्थित एक प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका संघ द्वारा गोदभराई, अन्नप्राशन और सेवानिवृत्त कार्यकत्रियों की विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने केन्द्र और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाएं गिनाई। कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा कार्यकत्रियों का वेतन बढ़ाया। जिससे कार्यकत्रियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.