फतेहपुर, अगस्त 19 -- Fatehpur News: खागा। सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के रामपुर अफोई गांव में एक बुजुर्ग विधवा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया है। डाक बंगले में जन शिकायतें सुन रहीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान से शिकायत करते हुए आरोप लगाया गया कि गांव की एक वृद्ध और बेवा महिला श्रीमती पत्नी स्वर्गीय रामप्रसाद के पुत्र न होने और घर से बाहर रहने का लाभ उठाकर कुछ लोगों ने उसकी बेशकीमती जमीन की मेड तोड़कर खेत में मिला ली है। आरोप है कि जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे जातिसूचक गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि समाधान दिवस और उच्च अधिकारियों के यहां गुहार लगाने के बावजूद अब तक न्याय नहीं मिला है।राज्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के न...