Fatehpur News: विद्यार्थियों के लिए लगाया गया पुस्तक मेला
फतेहपुर, जुलाई 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर। यूपी बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ और 10 के छात्र-छात्राओं के लिए सुगमता से पाठय पुस्तक उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को जिले की तीनों तहसीलों में पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। डीआईओएस राकेश कुमार के निर्देशन में शहर के राजकीय इंटर कालेज में, बिंदकी में राजकीय बालिका इंटर कालेज एवं खागा के शुकदेव इंटर कालेज में आयोजित पुस्तक मेले में बिना किसी अतिरिक्त डिलवरी शुल्क के आनलाइन पोर्टल के माध्यम से पुस्तकों का उपलब्ध कराने की सुविधा दी गई। छात्र-छात्राओं ने मेले में पहुंच कर अपनी जरुरत की पुस्तकों का आर्डर किया। वहीं बच्चों को परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति होने के बारे में भी जागरुक किया गया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ, छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.