फतेहपुर, सितम्बर 22 -- Fatehpur News: मलवां, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कबीरपुर मजरे अस्ता गांव में मंगलवार शाम विवाहिता की विदाई को लेकर विवाद हो गया। विवाहिता ने पति और ससुरालियों पर उसके पांच वर्षीय बेटे को जबरन ले जाने का आरोप लगाया। विरोध करने पर स्थानीय पुलिसकर्मियों पर घर में मौजूद महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साथ मारपीट करने का भी आरोप है।

पुलिस बल की तैनाती देर शाम तक गांव पुलिस छावनी बना रहा। सीओ सिटी, एएसपी सहित तीन थानों का पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा। सीओ के लिखित आश्वासन पर परिजन मानें। गांव में फोर्स तैनात है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कबीरपुर मजरे अस्ता निवासी रामनरेश ने बताया कि अपनी बेटी पूनम की शादी करीब सात वर्ष पहले शाहजहांपुर जिले के मधवामई गांव निवासी उदयवीर पुत्र सुखपाल के साथ की थी। पूनम का आरोप है ...