फतेहपुर, अक्टूबर 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर। ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ तीन साल से लगातार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने से आहत एक अधेड़ ने गुरुवार को विकास भवन में डीपीआरओ दफ्तर के बाहर अपने ऊपर डीजल उड़ेलकर खुदकुशी करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत दौड़कर उसके हाथ से माचिस छीन ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से विकास भवन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अधेड़ को अपने साथ ले गई और बाद में समझा-बुझाकर शांत कराया। बहुआ ब्लॉक की ग्राम सभा गाजीपुर निवासी अजय प्रताप सिंह उर्फ जब्बर ने डीपीआरओ से शिकायत की थी। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव ने नजूल की जमीन पर दुकानें बनवाई हैं। इसके लिए न तो कार्ययोजना बनाई गई और न ही वित्तीय स्वीकृति ली गई। दुकानों का आवंटन भी मनमाने त...