Fatehpur News: वारंटी पकड़ने गई पुलिस से झड़प, दो सिपाही घायल, आठ नामजद
फतेहपुर, अगस्त 11 -- Fatehpur News: जाफरगंज। थाना क्षेत्र के डिघरुवा गांव में सोमवार शाम वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। झड़प में देवरी चौकी के सिपाही विजय मौर्य और नागेंद्र घायल हो गए। घायल सिपाहियों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि डिघरुवा निवासी रज्जन उर्फ बग्गड़ के खिलाफ कोर्ट से विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के एक मामले में गैर जमानतीय वारंट जारी किया था। वहीं अमित उर्फ टेनी के खिलाफ कानपुर देहात कोर्ट से चोरी के मामले में एनबीडब्ल्यू वारंट था। सोमवार देर शाम पुलिस दोनों वारंटियों की तलाश में गांव पहुंची। पुलिस ने रज्जन को पकड़कर ले जाने का प्रयास किया तो मौके पर करीब आधा दर्जन लोग और दो महिलाएं पहुंच गईं। पुलिस के साथ बहस के बाद मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.