फतेहपुर, अगस्त 25 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। तीन कुंतल पिसी लाल मिर्च से हवन करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 26 सेकेंड के इस वीडियो में विशेष हवन कुंड के चारों ओर कई लोग बैठे दिख रहे हैं। ये सभी लाल मिर्च के पाउडर से आहुति दे रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो बहुआ ब्लॉक के लदिगवां गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को हुए अनोखे धार्मिक अनुष्ठान का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कार्यक्रम में शामिल रहे पुरोहित अलोकानंद ने बताया कि हवन मंगल ग्रह से जुड़ी मान्यताओं और जीवन में आ रहे अमंगलकारी प्रभावों को दूर करने की कामना से कराया गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: तीन क्विंटल लाल मिर्च से हुआ हवन, वीडियो वायरल उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्...