फतेहपुर, अक्टूबर 19 -- Fatehpur News: बिंदकी। शारदीय नवरात्रि की नवमी के दिन मंदिर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर सूअर काटने की सूचना ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। खेतों किनारे पशु कटाई पर विरोध जताया और पशु मांस को तालाबनुमा गड्ढे में फिकवाया। प्रकरण का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि आपका हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में एक मंदिर स्थित है। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भक्तों का आना जाना लगा रहता है। इसी मंदिर से जुड़े खेत किनारे, मंदिर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर कुछ लोगों के द्वारा सूअर काटा जा रहा था। जिसकी सूचना के बाद ग्रामीण भक्तों में रोष व्याप्त हो गया और मौके पर जा पहुंचे। जहां पर कुछ लोगों के द्वारा अस्थाई भट्टी, औजार लेकर कटाई में जुटे थे। ग्रा...