Fatehpur News: वायरल वीडियो : फतेहपुर में टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा
फतेहपुर, सितम्बर 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को एक टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी को टावर से बांध दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।ग्रामीणों के अनुसार, हरदौली गांव में दो साल पहले एक टेलीकॉम कंपनी का टावर लगा था। टावर लगने के बाद भी मोबाइल फोन में नेटवर्क की समस्या दूर नहीं हुई। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित टेलीकॉम कंपनी से की लेकिन समस्या में कोई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को टावर का निरीक्षण करने एक कर्मचारी पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से टावर के खंभे से बांध दिया। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.